सूरह Al-Fil الفيل

5 आयतें · मक्की

सूरह Al-Fil में कितनी आयतें हैं?

सूरह Al-Fil क़ुरआन की 114 सूरतों में 105वीं सूरह है और इसमें 5 आयतें हैं। इसे मक्की माना जाता है।

सूरह का क्रम
105 / 114
आयतें
5
वर्गीकरण
मक्की

29 अक्टूबर 2026 को अपडेट किया. Tanzil Project (tanzil.net), quran-json.

यह सूरह किताब में पढ़ें →

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

أَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِأَصْحَٰبِ ٱلْفِيلِ ١

क्या तुमने नहीं देखा कि तुम्हारे पालनहार ने हाथी वालों के साथ किस तरह किया?

أَلَمْ يَجْعَلْ كَيْدَهُمْ فِى تَضْلِيلٍ ٢

क्या उसने उनकी चाल को विफल नहीं कर दिया?

وَأَرْسَلَ عَلَيْهِمْ طَيْرًا أَبَابِيلَ ٣

और उनपर झुंड के झुंड पक्षी भेजे।

تَرْمِيهِم بِحِجَارَةٍ مِّن سِجِّيلٍ ٤

जो उनपर पकी हुई मिट्टी (खंगर) की कंकड़ियाँ फेंक रहे थे।

فَجَعَلَهُمْ كَعَصْفٍ مَّأْكُولٍۭ ٥

तो उसने उन्हें खाए हुए भूसे की तरह कर दिया।[1]

टिप्पणियाँ

[1] (1-5) इस सूरत का लक्ष्य यह बताना है कि काबा को आक्रमण से बचाने के लिए तुम्हारे देवी-देवता कुछ काम न आए। क़ुरैश के प्रमुखों ने अल्लाह ही से दुआ की थी और उनपर इसका इतना प्रभाव पड़ा था कि कई वर्षों तक साधारण नागरिकों तक ने भी अल्लाह के सिवा किसी की पूजा नहीं की थी। यह बात नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पैदाइश से कुछ पहले की थी और वहाँ बहुत सारे लोग अभी जीवित थे जिन्होंने यह चित्र अपने नेत्रों से देखा था। अतः उनसे यह कहा जा रहा है कि मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जो आमंत्रण दे रहे हैं वह यही तो है कि अल्लाह के सिवाय किसी की पूजा न की जाए, और इसको दबाने का परिणाम वही हो सकता है जो हाथी वालों का हुआ। (इब्ने कसीर)

ऑनलाइन क़ुरआन पढ़ने के बारे में सवाल

क्या सूरह Al-Fil मक्की है या मदनी?

इस रीडर के डेटा (Tanzil) में सूरह Al-Fil को मक्की माना गया है।

सूरह Al-Fil से पहले और बाद में कौन-सी सूरतें आती हैं?

यह Al-Humazah के बाद और Quraysh से पहले आती है।

क्या मैं सूरह Al-Fil अपनी भाषा में पढ़ सकता हूँ?

जी हाँ। पाठ के ऊपर से 81 भाषाओं के 130 अनुवादों में से कोई चुनें, या सिर्फ़ अरबी पाठ पढ़ें।

क्या मैं सूरह Al-Fil सुन सकता हूँ?

जी हाँ। आयत-दर-आयत सुनने के लिए «सूरह सुनें» दबाएँ, या किसी आयत के पास प्ले बटन। 50 क़ारियों में से किसी एक को चुनें; रिकॉर्डिंग EveryAyah.com से तभी स्ट्रीम होती है जब आप प्ले दबाते हैं।

अरबी पाठ: Tanzil Project (tanzil.net), ज्यों का त्यों। अनुवाद: Azizul Haq Al-Omari (QuranEnc.com, version 1.1.5), बिना किसी बदलाव के। डेटा: quran-json (CC BY-SA 4.0). तिलावतें: EveryAyah.com (सिर्फ़ तब स्ट्रीम होती हैं जब आप प्ले दबाते हैं)। स्रोत और लाइसेंस